{"_id":"598dfb644f1c1b6e518b47a5","slug":"151502477156-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीकमपुर साहनी गांव में तनाव, पुलिस की गस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीकमपुर साहनी गांव में तनाव, पुलिस की गस्त जारी
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम (ब्यूरो)। थानाक्षेत्र के भीकमपुर साहनी गांव में पंचायत चुनाव के वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग के 48 घंटे बाद गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। गांव में गश्त शुरू हो गई है। एसओ ने बेहटा चौकी प्रभारी को ग्रामीणों पर नजर रखने की हिदायत दी है। आरोपियों के पुराने रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं। मामले में दो आरोपियों के अलावा छह आरोपी अभी भी भूमिगत हैं।
दो दिन पहले ग्राम प्रधान दीप सिंह व बीडीसी पवन के बीच रंजिश को लेकर फायरिंग के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में एसओ ने सतर्कता दिखाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, फरार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस के दबाव के चलते दोनो पक्षों में समझौते के प्रयास शुरू हो गए हैं।
थानाध्यक्ष सुरेश कुमार का कहना है कि गांव में फायरिंग होने से दहशत है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कोई कितनी भी राजनैतिक पहुंच का हो लेकिन छोड़ा नहीं जाएगा। भले ही हवाई फायरिंग की हो लेकिन ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
भीकमपुर साहनी गांव में तनाव, गश्त जारी
-एसओ की ग्रामीणों पर नजर रखने की हिदायत