फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   1500 will employ former soldiers

1500 पूर्व सैनिकों को मिलेगा रोजगार

Fri, 09 Oct 2015 12:24 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 09 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
1500 will employ former soldiers

पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के लिए कई योजनाएं चल

विज्ञापन
रहीं हैं। सामूहिक दुर्घटना बीमा पॉलिसी एवं पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों, विकलांग, वीर नारियों के स्वावलंबन के लिए समय-समय पर आर्थिक सहायता व नि:शुल्क प्रशिक्षण भी दिए जाते हैं। आगे भी लाभ देने के लिए विभाग तत्पर है।

यह बात अवकाश ब्रिगेेडियर आरडी सिंह ने कही। गुरुवार को वह पूर्व सैनिक कल्याण निगम के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ करने आए थे। उन्होंने कहा कि कार्यालय खुलने के बाद सैफई, जसवंतनगर, इटावा, कासगंज, भर्थना, दिबियापुर, अछल्दा व मैनपुरी क्षेत्र के पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को लाभ मिलेगा।

1500 पूर्व सैनिक जहां रोजगार पाएंगे, वहीं करीब पांच-छह हजार व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। निदेशक कल्याण एवं पुनर्वास ब्रिगेेडियर (अवकाश प्राप्त) अमूल्य मोहन ने कहा कि सुरक्षा प्रहरी सेवाएं, विद्युत उत्पादन, एवं परिचालन सेवाएं, लिपिक सेवाएं, कंप्यूटर आपरेटर आदि सेवाएं विभाग से दी जा रही हैं। वर्तमान में 11 क्षेत्रीय कार्यालय संचालित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed