फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   150 villages lost electricity for 10 hours due to extreme heat

Kannauj News: भीषण गर्मी में 150 गांवों की 10 घंटे गुल रही बिजली

Sun, 26 May 2024 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
150 villages lost electricity for 10 hours due to extreme heat
चपुन्ना। भीषण गर्मी में बिजली गुल रहने से आम जनमानस परेशान है। पूरे दिन में महज चार से पांच घंटे ही बिजली सप्लाई हो रही है। शनिवार को सौरिख उपकेंद्र पर ओवरलोडिंग के चलते मशीन फुंक गई, जिससे 10 घंटे बिजली गुल रही। बिजली न आने से भीषण गमी में लोग बेहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन


सौरिख उपकेंद्र से चपुन्ना, नगला चौधरी, नगला धरमाई, खडिनी, खटकारी, पिपरिया, नगला मक्क, उद्दैतपुर, आदमपुर, रेरीरामपुर, जारिहापुर, तुर्कपुर, कपूरपुर, कुंअरपुर सहित 150 गांव जुड़े हुए हैं। पिछले दो माह से उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शनिवार को उपकेंद्र पर मशीन फुंकने से 150 गांवों की बिजली गुल हो गई। उपकेंद्र कर्मी उसे सही नहीं कर सके तो छिबरामऊ से टीम को बुलाया गया। टीम ने करीब 10 घंटे बाद बिजली सप्लाई शुरू कराई। बिजली न आने से किसानों की मक्का, मूंगफली, ऊर्दू, मूंग की फसल सिंचाई के अभाव नष्ट हो रही हैं। एसडीओ संत कुमार वर्मा ने बताया कि सीटीपी फुंक जाने से सप्लाई बंद हो गई थी। जिसे छिबरामऊ की टीम ने सही कर सप्लाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


इनसेट
ओवरलोडिंग के चलते लाइन हो रही शिफ्ट
सौरिख उपकेंद्र पर ओवरलोडिंग के चलते लाइन शिफ्ट का कार्य भी किया जा रहा है। जगदीशपुर उपकेंद्र से करीब 15 गांव जोड़ा जाएगा। हसेरन उपकेंद्र से करीब 34 पोल की लाइन बनाकर 13 गांव जोड़े जाएंगे, जिससे ओवर लोडिंग कम हो जाएगी। दो दिनों में लाइन शिफ्ट का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
ऊर्जा मंत्री से एक्स (ट्विटर) पर की गई थी शिकायत
20 दिन पहले ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री से एक्स (ट्विटर) पर शिकायत की थी। शिकायत काे संज्ञान में लेते हुए अफसरों के जल्द समस्या के समाधान करने की बात कही गई, लेकिन इसके बाद भी बिजली समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed