{"_id":"5e07a23a8ebc3e87f62f6a02","slug":"15-laakh-ke-golamaal-mein-sachiv-nilambit-kannauj-news-knp5349881120","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 लाख के गोलमाल में सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 लाख के गोलमाल में सचिव निलंबित
विज्ञापन
कन्नौज। ग्राम पंचायत बटेला में सोलर लाइट लगवाने के नाम पर गोलमाल करने में जलालाबाद ब्लाक के ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान वह जलालाबाद बीडीओ कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे। सीडीओ के आदेश पर डीपीआरओ ने कार्रवाई कर तालग्राम बीडीओ को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि ब्लाक जलालाबाद में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश कुमार कुछ समय पहले ब्लाक सौरिख की ग्राम पंचायत बटेला में तैनात थे। उन्होंने गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने के नाम 15,04,000 रुपये खर्च कर दिए। सोलर लाइट व स्ट्रीट लाइट के उपकरण लगवाने में कार्यदायी संस्था के बजाय निजी कंपनी को काम दे दिया। यह नियम विरुद्ध है। इसके अलावा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के साथ ही उत्तरदायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया। इससे इन्हें निलंबित कर दिया गया।
सीडीओ के आदेश पर जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र मिश्रा ने तालग्राम बीडीओ को एक सप्ताह में जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। निलंबन के दौरान वह बीडीओ कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे। सीडीओ ने बताया कि धन की सचिव से रिकवरी करवाई जाएगी।