{"_id":"574740794f1c1b3207690984","slug":"15-days-from-the-broken-pipeline-millions-of-liters-of-waste-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन से टूटी पाइप लाइन, लाखों लीटर पानी बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन से टूटी पाइप लाइन, लाखों लीटर पानी बर्बाद
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Thu, 26 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
हौदापुरवा गांव में टूटी पड़ी पाइप लाइन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हौदापुरवा गांव में करीब 15 दिनों से टूटी पड़ी पाइप लाइन से रोजाना लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। घरों में गंदा पानी जाने से लोग परेशान है। गांव के हैंडपंप भी खराब हैं। ऐसे में शुद्ध पानी के लिए लोगों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है। जल निगम में कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा। सीमा विवाद के चलते अधिकारी एक दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। कलेक्ट्रेट से सटे गांव हौदापुरवा में करीब 15 दिनों से दो जगह पानी की पाइप लाइन टूटी पड़ी है।
इससे रोजाना लाखों लीटर शुद्ध पानी बर्बाद होकर नाली में बह रहा है। नाली के पास लीकेज होने के कारण लोगों के घरों में अशुद्ध पानी पहुंच रहा है। लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। गांव के अखिलेश कुमार ने बताया कि पानी की सप्लाई दिन में तीन बार दी जाती है। लेकिन घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। गांव के ही शेर सिंह व प्रधानपति रामसजीव ने बताया कि जल निगम में शिकायत करने के बाद भी कोई अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
उधर, जल निगम के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सिंह कहना है कि हौदापुरवा हमारे कार्य क्षेत्र में नहीं आता है। इसलिए हम लीकेज नहीं ठीक करवा सकते है। यह काम ग्राम पंचायत का है। ग्राम प्रधान अपने स्तर से लीकेज ठीक कराएं। वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीडी भट्ट ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र हमारी सीमा में नहीं आता है। इसलिए हम लीके ज को ठीक नहीं करा सकते है। यह काम जल निगम का है।