फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   15 bank branches will open soon District

जिले में जल्द खुलेंगी 15 बैंक शाखाएं

Sat, 27 Dec 2014 12:06 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Sat, 27 Dec 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
15 bank branches will open soon District
पंजाब नेशनल बैंक की तिर्वा शाखा ने शुक्रवार शाम कृषक संगोष्ठी व बैंकिंग उत्पाद पर चौपाल का आयोजन किया। इस मौके पर प्रदेश शासन के विशेष सचिव व बैंक के महाप्रबंधक ने क्षेत्र के पंद्रह लोगों को ऋण के चेक व कंबल वितरित किए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रदेश शासन के संस्थागत वित्त निदेशक व विशेष सचिव शिव सिंह यादव ने कहा कि तीस मई 2015 तक कन्नौज जिले को पंद्रह और नई बैंकों की सौगात मिलेगी। इनमें चार बैंक तिर्वा क्षेत्र में खोली जाएंगी। सांसद डिंपल के गोद लिए गांव सैय्यदपुर सकरी में भी पंजाब नेशनल बैंक अपनी नई शाखा खोलेगी।
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक के महाप्रबंधक लखनऊ जोन अरविंद कुमार तिवारी ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए पीएनबी ने देश भर में 7500 एटीएम स्थापित किए हैं। साथ ही ग्राहकों को मोबाइल बैकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक के उप महाप्रबंधक कानपुर जोन नेहाल अहद ने कहा कि पीएनबी किसानों की सुविधा के लिए केसीसी, कृषि परिवहन वाहन, लघु सिंचाई योजना, बागवानी ऋण, कृषि भू स्वामी योजना, डेरी विकास, ट्रैक्टर ऋण, ग्रीन हाउस ऋण व कृषक साथी योजना जैसी तमाम लाभकारी योजनाएं चला रहा है।

किसानों को चाहिए कि बैंक आकर इन सुविधाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम को जिले के मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव, तिर्वा शाखा प्रबंधक नवल किशोर पांडेय, कानपुर कार्यालय के प्रबंधक परवीन चावला, गुरप्रीत सिंह, कन्नौज के प्रबंधक साकेत कुमार ने भी संबोधित किया।


इस दौरान उप जिलाधिकारी महेश चंद्र शर्मा, इंजीनियर अनिल पाल, अजय चतुर्वेदी, अंशुल गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विशेष सचिव व महाप्रबंधक ने स्वतंत्रता सेनानी गोवर्धनलाल कनौजिया व तिर्वा के समाज सेवी लक्ष्मीनरायन यादव को शाल भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed