{"_id":"0336db2b2e3d861d00a2ef5a0d699658","slug":"148-nominations-for-ddc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी के लिए 148 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी के लिए 148 नामांकन
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 10 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम व चौथे चरण के लिए शुक्रवार को आठ वार्डों के
विज्ञापन
लिए नामांकन प्रक्रिया चली। पहले दिन 148 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए।
10 अक्तूबर पर्चे दाखिल करने का अंतिम दिन है। उधर, तीसरे चरण का चुनाव
लड़ने के लिए नामांकन करने वाले वार्ड नौ से रामचंद्र पुत्र मिश्रीलाल का
पर्चा जांच के बाद खारिज कर दिया गया।
एआरओ मुन्ना यादव ने बताया कि रामचंद्र को जिला कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, उसे हाईकोर्ट से जमानत मिली हुई है, पर आरओ उदयराज यादव की सहमति के बाद पर्चा अवैध घोषित किया गया। सजा का जिक्र प्रत्याशी ने स्वयं अपने शपथ में किया था। अन्य सभी गुगरापुर व तालग्राम ब्लॉक क्षेत्र के प्रत्याशियों के पर्चे जांच में वैध पाए गए।