फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, पांच घायल

डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, पांच घायल

Tue, 05 Mar 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, पांच घायल

विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। एक्सप्रेस-वे पर चालक को झपकी आने से मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे में सेवानिवृत्त इंजीनियर समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को यूपी 100 पुलिस, एनसीसी व यूपीडा गश्ती दल ने सीएचसी सौरिख में भर्ती कराया।


आगरा एनक्लेव बी-20 नील गली निवासी नीनूराम उर्फ निरंजन (61) पुत्र रामचंद्र मंगलवार सुबह कार से लखनऊ घूमने जा रहे थे। इनकी पत्नी रामसखी (59), रिश्तेदार सेवानिवृत्त इंजीनियर राजकुमार (60) पुत्र पूरनलाल, इनकी पत्नी सुनीता (58) के अलावा आगरा अवधपुरी पुष्पांजलि नगर एफ-तीन निवासी महादेवी (46) पत्नी कमल साथ में थीं। कार नीनूराम चला रहे थे। बेहटा-प्राननगला के बीच चालक को झपकी आने से बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे में पांचों लोग घायल हो गए। सूचना पर यूपी 100 व एनसीसी गश्ती टीम के अजय सिंह, प्रदीप, उमेश चंद्र, कैलाश, यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर, राजेश ने कार को सीधा कर घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी सौरिख में भर्ती कराया।
विज्ञापन



यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया। परिवार के लोग सैफई मेडिकल कालेज लेकर चले गए। हादसे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों की जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि जिस समय कार दूसरे लेन पर पलटी, उस समय कोई दूसरा वाहन गुजर रहा होता तो मामला बड़ा हो सकता था। शुक्र रहा कि ऐसा नहीं हुआ। इससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, पांच घायल
घायलों को सीएचसी सौरिख में कराया गया भर्ती, आगरा से लखनऊ घूमने जा रहे थे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed