{"_id":"5bf99505bdec22413d18ef2a","slug":"141543083269-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजलक्ष्मी और धारा सिंह ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजलक्ष्मी और धारा सिंह ने मारी बाजी
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी की खुबरियापुर शाखा में शनिवार को कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नालंदा हाउस की राजलक्ष्मी प्रथम, अंशिका शाक्य द्वितीय और उज्जैन हाउस के आस्तिक शाक्य तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में माइनर ग्रुप से छोटे-छोटे बच्चों ने बाल गीत, देशभक्ति तथा प्राकृतिक सौदर्य से ओतप्रोत कविताओं द्वारा सभी को जमकर गुदगुदाया। सब जूनियर वर्ग में बच्चों द्वारा कविताओं की अविस्मरणीय प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया।
अंत में भाषा, शैली, उच्चारण, बॉडी लैंग्वेज जैसी बारीकियों के आधार पर काशी हाउस से धारा सिंह को प्रथम, परिधि चौहान को द्वितीय और अवनि पाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य जिम थॉमस , ब्रजेश्वरदयाल व सीसीए के प्रबंधक प्रदीप प्रधान ने प्रशस्तिपत्र व पुरस्कार प्रदान किए। संचालन राम यादव ने किया। अंशिका दीक्षित, संध्या चतुर्वेदी, रेनुका सिंह व नीलोफर निर्णायक मंडल में शामिल रहीं।
विज्ञापन
राजलक्ष्मी और धारा सिंह ने मारी बाजी
क्रासर
- सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी की खुबरियापुर में हुई कविता पाठ प्रतियोगिता
फोटो 24सीएचबीपी59-विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते सीसीए के प्रबंधक प्रदीप प्रधान।