फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   133 Hindu couples took seven rounds, five Muslim couples got married

Kannauj News: 133 हिंदू जोड़ों ने लिए सात फेरे, पांच मुस्लिम जोड़ों ने पढ़ा निकाह

Wed, 09 Oct 2024 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
133 Hindu couples took seven rounds, five Muslim couples got married
तिर्वा। डीएन इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में हिंदू समुदाय के 133 जोड़ों ने फेरे लिए तो पांच मुस्लिम जोड़ों को निकाह कुबूल कराया गया। नव विवाहित जोड़ों को मंगल गीतों के बीच विदा किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को डीएन इंटर कॉलेज के परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उमर्दा, हसेरन, सौरिख व नगर पंचायत तिर्वा के जोड़ों को विशाल पंडाल में वैदिक रीति रिवाज से सात फेरों के साथ मंत्रोच्चारण के बीच विवाह कराया गया। वहीं, बेलामऊ सरैया के मजरा झुलनापुर गांव के पांच मुस्लिम जोड़ों का निकाह करवाया।
विज्ञापन

बीडीओ नरेश चंद्र ने बताया कि प्रत्येक वधू के बैंक खाते में 35, 35 हजार रुपये भेजे जा रहे हैं। विवाह स्थल पर डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, विधायक कैलाश राजपूत, उमर्दा ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा, हसरेन ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र शाक्य ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देकर ज्वैलरी उपहार स्वरूप प्रदान की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, शैलेंद्र द्विवेदी, प्रधानाचार्य योगेंद्र तोमर, मिथिलेश बाथम समेत अन्य लोग मौजूद रहे है। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, उमर्दा एवं हसेरन के ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed