{"_id":"5ca10e51bdec2214645379c9","slug":"131554058833-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को झपकी आने से कार कंटेनर में पीछे से भिड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को झपकी आने से कार कंटेनर में पीछे से भिड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम। एक्सप्रेस-वे पर चालक को झपकी लगने से कार कंटेनर ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में सुल्तानपुर निवासी जेई की पत्नी की मौत हो गई। पिता व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा गस्ती दल व एनसीसी पैट्रोलिंग टीम ने मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा।
जिला कोतवाली सुल्तानपुर हनीफ नग 1806 डान एच निवासी अब्दुल कादिर ( 36) पुत्र मोहीन हरियाणा गुुरुग्राम नगर निगम में जेई हैं। अस्थाई निवास गुरग्राम पटेल नगर में रहकर नौकरी करते हैं। रविवार दोपहर के करीब सुल्तानपुर जा रहे थे। उनकी पत्नी ताजिया बानू (33) व पुत्र वेबी यूसुफ (5) भी थे। थाना तालग्राम के बेहटा व भीकमपुर सहनी गांव के बीच झपकी आने से तेज रफ्तार कार कंटेनर ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में दंपति व पुत्र घायल हो गए। चालक व हेल्पर कंटेनर छोड़ भाग गए। यूपीडा गश्ती दल गाड़ी नंबर 8 के हवलदार महावीर, रमेश चंद्र, रामगोपाल, रंगलाल के अलावा एनसीसी पैट्रोलिंग टीम अजय सिंह, प्रदीप, धर्मेंद्र, शैलेश, नीलेश, ने शीशा तोड़कर घायलों को यूपीडा एंबुलेंस से मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा। ताजिया बानो को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेई व उनके पुत्र को कानपुर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने हादसे की जानकारी ली। कंटेनर को कब्जे में लिया। घायलों के परिजनों को सूचना दी। मेडिकल मेमो के आधार पर महिला दरोगा रामशंकर भारतीय ने पीएम की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भेजा।