फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   चुनाव की निगरानी करेगी आईजी सेल

कन्नौज में चुनाव की निगरानी करेगी आईजी सेल

प्रभापुंज मिश्रा प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 17 Mar 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
चुनाव की निगरानी करेगी आईजी सेल
कन्नौज। लोकसभा चुनाव निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए आईजी कानपुर जोन आलोक कुमार सिंह ने कड़े इंतजाम किए हैं। जोन के सभी जिलों के लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिसे आईजी सेल में तैनात पुलिस अधिकारी मानिटरिंग करेंगे। शिकायत मिलते ही तत्काल प्रभाव से आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


होली के बाद लोकसभा चुनाव है। इससे पुलिस पर इस बार दोहरी जिम्मेदारी है। लोकसभा चुनाव 2019 को किसी भी तरीके से कोई प्रभावित न कर सके। इसके लिए आईजी कानपुर जोन आलोक कुमार ने आईजी सेल को सक्रिय किया है। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 8423890002 को जारी किया है।
विज्ञापन


इस पर कोई भी व्यक्ति वाट्सएप या एसएमएस कर आचार संहिता की धज्जियां उड़ाना जैसे शराब बांटना, पैसा बांटना, धमकाना और शस्त्रों का प्रदर्शन का वीडियो डाल सकता है। इससे तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। आईजी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगी। चुनावी माहौल और होली पर्व सुरक्षा-व्यवस्था में दखल देने वाले व्यक्ति के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed