{"_id":"59cbef0e4f1c1bcf538b4b86","slug":"121506537230-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस टीम ने साथ काटे 46 कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस टीम ने साथ काटे 46 कनेक्शन
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज।
विजिलेंस टीम ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ शहर में बकाया वसूली को लेकर अभियान चलाया। अभियान में 46 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। दो लाख रुपये वसूल किया गया।
एमडी एसके वर्मा के निर्देश पर शहर में विजिलेंस टीम प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार मिश्रा, सब इंस्पेक्टर शिव सिंह राठौर, जेई राम करन यादव ने स्थानीय बिजली विभाग के अवर अभियंता दीप चंद्र , राजेश कुमार, दीपक कुमार के साथ अभियान चलाया। इस दौरान मंडी समिति के सामने वेल्डिंग की दुकान का कनेक्शन काटा गया। इसी तरह एक होटल का भी कनेक्शन काटा। इसके अलावा सरायमीरा में चल रहे वाटर आरओ का भी कनेक्शन बिल बकाया होने पर काट दिया गया। अंधा मोड़ पर आटा चक्की, तिर्वा रोड, सहित कई अन्य मोहल्लों में अभियान चलाया गया। विजिलेंस टीम को आया देख बिजली बिल के बकायेदार उपभोक्ता परेशान रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर 20 हजार रुपये से ऊपर के सभी 46 लोगों के कनेक्शन काट दिए।
विजिलेंस टीम इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है। अभियान में 20 हजार रुपये तक के सभी बकायेदारों पर कार्रवाई होगी। उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे । बडे़ बकायेदारों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। विजिलेंस टीम नियमित रूप से जिले में चेकिंग अभियान चलाती रहेगी। प्रभारी एक्सईएन वीरभद्र सिंह ने बताया कि बकायेदारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इसी तरह गांव में भी बिजली चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। गांव के बकायेदारों के भी कनेक्शन काटे जाएंगे। कनेक्शन काटने के बाद बिल अदा किए बगैर कनेक्शन जुड़ा मिला तो संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने काटे 46 कनेक्शन
-बडे़ बकायेदारों के खिलाफ टीम सक्रिय
-दो लाख रुपये बकाया वसूल किया