फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   116 interviews for diary business

डेरी खोलने को 116 ने दिया इंटरव्यू

Fri, 28 Aug 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Fri, 28 Aug 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
116 interviews for diary business
विकास भवन में शुक्रवार को माइक्रो कामधेनु डेरी योजना के तहत आवेदकों का साक्षात्कार आयोजित हुआ। इस बार लक्ष्य से अधिक लोगों ने आवेदन किया और साक्षात्कार देने भी पहुंचे। डेरी योजना का लाभ पाने के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने भी इस बार आवेदन किए। योजना का लाभ पाने के लिए 136 ने आवेदन किया था। इसमें 116 साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए।
विज्ञापन


विकास भवन में साक्षात्कार देने के लिए लोगों का जमघट लगना शुरू हो गया था। करीब 11 बजे गठित समिति ने एक-एक कर लाभार्थियों के साक्षात्कार लेना शुरू किया। समिति में जिला विकास अधिकारी एके वैश्य, लीड बैंक मैनेजर अशोक  कुमार मिश्रा, सीनियर मैनेजर आयावर्त ग्रामीण बैंक एसपी शाक्य, नोडल अधिकारी वीके सचान, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अमरेंद्र सिंह ने आवेदकों का साक्षात्कार लिया। इस दौरान उनसे प्रोजेक्ट के सवाल दागे गए।
विज्ञापन


किस बैंक से ऋण लेंगे इस बारे में पूछा गया। हालांकि अभी लाभार्थियों का चयन नहीं किया गया है। देर शाम तक साक्षात्कार चला।  मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि पहली बार इस योजना के प्रति किसानों ने इतनी ज्यादा रुचि दिखाई है। जल्द ही चयनित किसानों की सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि लाभार्थियों को जल्द से जल्द इस योजना के तहत ऋण दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed