फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   112 ki mahila sipahi corona pojitiv

112 की महिला सिपाही कोरोना पॉजिटिव

Thu, 25 Jun 2020 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
112 ki mahila sipahi corona pojitiv
जिला अस्पताल में युवक की थर्मल स्क्रीनिंग करता कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। यूपी 112 की महिला सिपाही समेत गुरुवार को आठ और कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही जिले में हॉटस्पॉट की संख्या 69 और कोरोना मरीजों की संख्या 227 पहुंच गई है। इसमें 153 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 73 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। बिहार के एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 156 प्रवासी हैं। पांच लोग परिजनों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
कोरोना पॉजिटिव मिली महिला सिपाही छुट्टी पर अपने घर फिरोजाबाद गई थी। 23 जून को ड्यूटी पर लौटने पर उसका सैंपल लेकर क्वारंटीन कर दिया गया था। उमर्दा ब्लॉक के कचाटीपुर इंदरगढ़ निवासी 40 वर्षीय महिला पति और नंदपुर बेलामऊ सरैयां गांव का 48 वर्षीय युवक पिता के संपर्क में आने से संक्रमित हो गए। इसी तरह तालग्राम के अंधउआ निवासी किशोर, उसकी 11 वर्षीय बहन मां से संपर्क और हसेरन ब्लॉक क्षेत्र के गांव मधुपुर नादेमऊ निवासी चार वर्षीय बच्ची पिता के संपर्क में आने से संक्रमित हुई हैं। गुरसहायगंज के रौरा गांव निवासी 34 वर्षीय युवक गाजियाबाद और ककरइया छिबरामऊ निवासी 27 वर्षीय युवक तीन दिन पहले दिल्ली से लौटा था। सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

छिबरामऊ के ककरैया में छह लोगों के सैंपल लिए
छिबरामऊ नगर के ककरैया मोहल्ले में 27 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकाला है। वह 22 जून को दिल्ली से घर लौटा था और 23 को सौ शय्या अस्पताल में उसका सैंपल लिया गया। उसके बाद से युवक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अधिकारियों ने मोहल्ले में युवक के घर की गली को सील करवा दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के छह सदस्यों को सैंपल के लिए अस्पताल भेजा। एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि मोहल्ले को सैनिटाइज करवाया जा रहा है। घर घर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह ने दी कोरोना को मात
गुरुवार को छह और कोरोना संक्रमित ने कोरोना को मात दी है। इनमें कोविड-19 हास्पिटल तिर्वा के चार व कोविड-19 हास्पिटल मेडिकल कालेज से दो को छुट्टी दी गई है। सभी लोगों को घर भेज दिया गया है।
नवोदय विद्यालय अनौगी में बनेगा 500 बेड का अस्पताल
500 बेड के मंडलीय कोविड-19 अस्पताल नवोदय विद्यालय अनौगी परिसर में बनाया जाएगा। ये अस्पताल एल वन स्तर का होगा। 22 जून को शासन ने पत्र भेजकर सीएमओ को भवन तलाशने को कहा था। गुरुवार को सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने नवोदय विद्यालय अनौगी परिसर का निरीक्षण किया। अस्पताल बनाने लायक सभी मानक पूरे होने पर उन्होंने रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अस्पताल के लिए पैरामेडिकल स्टाफ को ट्रेनिंग भी दी जाने लगी है। संवाद
दो नवजात समेत 41 के सैंपल लिए
तिर्वा राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद दो प्रसूता की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रसव के बाद दोनों को घर भेज दिया गया था। घर से लेकर दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। नवजात को भी अस्पताल में रखा गया है। उनकी देखभाल स्वास्थ्य कर्मचारी कर रहे हैं। गुरुवार नवजात के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमएस डा.दिलीप सिंह ने बताया नवजात के अलावा 39 अन्य लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं।

तिर्वा व छिबरामऊ तहसील में कोविड हेल्प डेस्क शुरू
तहसील आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए गुुरुवार को कोविड हेल्प डेस्क शुरू की गई। एसडीएम ने स्क्रीनिंग कराकर इसकी शुरुआत की। यहां पर तहसील कर्मियों, वकीलों और आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग होने वाले व्यक्ति का नाम, पता व मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाएगा। प्रतिदिन की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाएगी। जांच में संदिग्ध मिलने पर सैंपल भी कराया जाएगा। छिबरामऊ तहसील में मुख्यालय पर हेल्प डेस्क खोली गई है। प्रवेश के समय सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है, अगर किसी को तापमान अधिक निकला तो सैंपल के लिए भेजा जाएगा। डेस्क पर संग्रह अमीन आमोद कुमार की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed