फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   11,000-volt current surges through homes; appliances worth lakhs fried, youth suffers burns.

Kannauj News: घरों में दौड़ा 11 हजार वोल्ट का करंट, लाखों के उपकरण फुंके, युवक झुलसा

Wed, 30 Sep 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
11,000-volt current surges through homes; appliances worth lakhs fried, youth suffers burns.
प्रेमपुर। ग्राम रकरा के घरों में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ने से बुधवार को ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। घरों में लगे इलेक्ट्राॅनिक उपकरण धमाकों के साथ के साथ फुंक गए। करंट की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया। युवक का इलाज निजी चिकित्सक के पास कराया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, हाई वोल्टेज से चार से पांच लाख रुपये के उपकरण खराब हुए हैं।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे किसी तरह फाल्ट होने से से हाई वोल्टेज लाइन का करंट घरों में बिछी लाइनों में दौडने लगा। तेज धमाकों के बाद एक के बाद एक उपकरण फुंकने शुरू हो गए। ग्रामीणों की माने तो घरों में चल रहे पंखे, बल्ब, स्टेबलाइजर, सबमर्सिबल, टीवी, फ्रिज आदि उपकरण फुंकने से खराब हो गए। गांव निवासी बृजकिशोर तिवारी के बेटे आशीष तिवारी ने उपकरणों को फुंकने से बचाने के लिए स्विच ऑफ किए, जिससे वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन

आरोप है कि ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के जेई समेत अन्य कर्मियों के फोन से संपर्क किया पर मोबाइल नहीं उठे, जबकि जेई का मोबाइल स्विच ऑफ बताता रहा। गांव के विनोद कुमार मिश्रा, राजकिशोर तिवारी, नीलू मिश्रा, आशीष तिवारी, अमित तिवारी, विमल दुबे, अजीत सागर आदि ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से घटना की जांच, क्षतिग्रस्त उपकरणों का सर्वे और नुकसान का आंकलन कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। इस संबंध में जेई वीर बहादुर ने बताया कि ऐसा कोई मामला अभी तक संज्ञान में नहीं आया है और न ही किसी ग्रामीण ने इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed