{"_id":"5e3c5ab68ebc3ee5b73f731b","slug":"1100-tube-wells-of-ten-feeders-started-receiving-ten-hours-of-electricity-kannauj-news-knp542965257","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस फीडरों के 1100 नलकूपों को मिलने लगी दस घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस फीडरों के 1100 नलकूपों को मिलने लगी दस घंटे बिजली
विज्ञापन
निजी नलकूप के फीडर की तैयार की गई लाइन।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। दस फीडरों के 11 सौ निजी नलकूपों को दिन के समय 10 घंटे लगातार बिजली मिलने लगी है। नौ फीडर तैयार हो रहे हैं। अब गांवों को दी जाने वाली आपूर्ति से निजी नलकूपों को बिजली नहीं दी जाएगी। निजी नलकूपों की लाइन अलग से बनाई गई है। इससे गांवों को नहीं जोड़ा गया है।
किसानों को निजी नलकूपों से फसलों की सिंचाई करने में बिजली संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। किसानों को निजी नलकूप चलाने के लिए 10 घंटे आपूर्ति हर हाल में दी जाएगी। आपूर्ति दिन में मिलेगी। 10 फीडरों का काम कार्यदायी संस्था ने पूरा कर लिया है। यह फीडर बिजली विभाग के सुपुर्द कर सप्लाई बहाल कर दी गई है। इन फीडरों पर करीब 11 सौ निजी नलकूप हैं। इन्हें 10 घंटे बिजली मिलेगी। निजी नलकूपों को दी जाने वाली आपूर्ति में कटौती नहीं की जाएगी। अगर निर्धारित समय से पहले कटौती हो जाती है तो दूसरे दिन औसत लगाकर अधिक आपूर्ति दी जाएगी। पहले गांवों व निजी नलकूपों को एक समान बिजली मिलती थी। दिन के समय कटौती से लोग रात के समय नलकूप चलाकर सिंचाई करते थे। अब इस समस्या से निजात मिल गई है।
वहीं अधीक्षण अभियंता जीपी यादव ने आठ और नए फीडर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलने पर मार्च माह के बाद इन फीडरों पर भी काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये फीडर हो गए हैं चालू
निजी नलकूपों को 10 घंटे बिजली देने के लिए 10 फीडर चालू हो गए हैं। इनमें तिर्वा से ठठिया फीडर, तिर्वा से खैरनगर फीडर, जसपुरापुर सरैया से अटारा फीडर, जसपुरापुर सरैया से भुगैतापुर व जगतपुर फीडर, बहादुरपुर से मानीमऊ फीडर, ठठिया से अनंदीपुर्वा फीडर, जसोदा पंप कैनाल से बरौली व जसोदा फीडर, अनौगी से जलालाबाद फीडर, गुगरापुर से कुसुमखोर फीडर, रामाश्रम से मलिकपुर फीडर शामिल हैं।
जल्द शुरू होंगे ये फीडर
मार्च माह में नए फीडर भी चालू हो जाएंगे। इनमें मानपुर से मलिकापुर, मानपुर से नजरापुर, हसेरन से हसेरन फीडर, तालग्राम से ताहपुर फीडर, वहबलपुर से कसावा फीडर, वहबलपुर से खोजीपुर फीडर, रामाश्रम से रामाश्रम फीडर, सौरिख से सकरावा फीडर, सौरिख से राजपुर फीडर शामिल हैं। इन पर काम तेजी से चल रहा है।
बोले जिम्मेदार
निजी नलकूपों को 10 घंटे बिजली देने का प्रयास सफल रहा है। इसी तरह निजी नलकूपों के लिए और फीडर तैयार किए जाएंगे। इससे कि नलकूपों को 10 घंटे बिजली दी जा सके।
-जीपी यादव, अधीक्षण अभियंता