{"_id":"6a8202d01bd42ab08108e08e","slug":"11-ponds-to-be-dug-in-fields-income-to-rise-alongside-irrigation-kannauj-news-c-214-1-knj1006-154371-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खेतों में खुदेंगे 11 तालाब, सिंचाई के साथ बढ़ेगी आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खेतों में खुदेंगे 11 तालाब, सिंचाई के साथ बढ़ेगी आय
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से शासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। खेत तालाब योजना के तहत जिले में 11 नए खेत तालाबों का निर्माण कराया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बारिश के पानी को सहेजकर सिंचाई के लिए एक स्थायी जलस्रोत तैयार करना है।ताकि किसानों की भू-जल पर निर्भरता कम हो सके।
मानसूनी बारिश के बह जाने वाले जल को तालाबों में एकत्र किया जाएगा। सूखा या कम बारिश की स्थिति में किसान इस पानी का उपयोग फसलों की सिंचाई के लिए कर सकेंगे। किसान इन तालाबों में केवल पानी का संचयन ही नहीं करेंगे, बल्कि मत्स्य पालन (मछली पालन) और सिंघाड़े की खेती जैसे कृषि-सहायक व्यवसाय शुरू कर अतिरिक्त मुनाफा भी कमा सकेंगे। योजना के तहत तालाब खुदवाने वाले चयनित किसानों को शासन की ओर से निर्धारित लागत पर 50 प्रतिशत तक का अनुदान (सब्सिडी) सीधे उनके बैंक खातों में दिया जाएगा।
भूमि संरक्षण अधिकारी कौशल किशोर ने बताया कि खेत तालाब योजना से न केवल फसलों की पैदावार में सुधार होगा, बल्कि जिले के गिरते भू-जल स्तर को सुधारने में भी बड़ी मदद मिलेगी। कहा कि इच्छुक और पात्र किसान पारदर्शी किसान सेवा योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। पहले आओ-पहले पाओ या लॉटरी व्यवस्था के आधार पर लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।