{"_id":"594817304f1c1b9f1c8b474e","slug":"11-families-who-came-under-the-sky","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान के नीचे आ गए 11 परिवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान के नीचे आ गए 11 परिवार
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
आवास के बाहर खुले में गृहस्थी का सामान रखती महिला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांशीराम कालोनी के ब्लाक नंबर 39 में तीसरी मंजिल पर बने आवास में हुए धमाके के बाद खतरे की आशंका को देखते आवासों को खाली करा दिया गया। ऐसे में 11 परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। कई लोगों ने अपने पड़ोसियों के यहां शरण ले रखी है।
विज्ञापन
कालोनी में हुए बम विस्फोट के बाद चारों तरफ तबाही और दहशत का माहौल है। बम धमाके ने जहां एक युवक की जान चली गई, तो चार घायल अभी भी सैफई मेडिकल कालेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। कालोनी की जिस बिल्डिंग में विस्फोट हुआ वहां रहने वाले सभी परिवारों को हटा दिया गया है। ब्लाक 39 के 458 नंबर आवास में रहने वाले रामकिशन ने बताया कि बड़ी मुश्किल से आशियाना मिल सका था। एक धमाके ने ही सब छीन लिया।
विज्ञापन
आवास संख्या 39/460 की राजकुमारी ने बताया कि उनका पति सुधीर कुमार मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है, लेकिन ब्लाक में हुए विस्फोट के बाद पड़ोसियों के घर शरण लेनी पड़ी। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त बिल्डिंग को दुरुस्त कराया जाएगा। इसके बाद आवास उन्हीं परिवारों को आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन