{"_id":"58dbfdb04f1c1bc96863edec","slug":"11-000-volt-poles-die-from-death-of-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"11000 वोल्ट के पोल में चढ़े छात्र की करंट से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11000 वोल्ट के पोल में चढ़े छात्र की करंट से मौत
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 30 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना तालग्राम के चच्चिायापुर में बुधवार को हाई टेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर तार सही कर रहे कक्षा 10 के छात्र की करंट से मौत हो गई। छात्र आधा घंटा तक पोल पर ही लटका रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
चच्चियापुर गांव निवासी अर्जुन सिंह का बड़ा पुत्र ध्रुव कुमार (15) महेंद्र नीलम इंटर कालेज तिर्वा में कक्षा 10 का छात्र था। गागेमऊ के परीक्षा केंद्र पर एक दिन पहले परीक्षा देकर वह घर लौटा था। घर पर बिजली न पहुंचने के कारण बुधवार की दोपहर मकान के समीप 11 हजार लाइन के पोल पर चढ़कर 440 वोल्ट की केबिल को ठीक करने लगा। तभी अचानक बिजली आ गई और वह करंट से उछलकर तेज झटके के साथ तारों में उलझ गया और उसी में फंस गया। हादसा होता देख गांव के लोग चीख पुकार में जुट गए।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के बिजली कटवाने के पहले ही अर्जुन सिंह पोल से नीचे गिर पड़ा। परिजन उसे वाहन से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत होने की सूचना पर ग्राम प्रधान गुरु प्रसाद वर्मा और आसपास गांव के कई ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौके पर आ गए। वहीं, मृतक के पिता अर्जुन सिंह व मां छुन्नी देवी के अलावा बाबा सोबरन लाल, दादी लज्जारानी अपने पुत्र की मौत पर बेसुध हैं। एक मात्र एकलौती बहन सरिता व छोटा भाई अनूप अपने बाबा की गोद में बेहाल है। जेई राकेश कुमार गुप्ता का कहना है कि बिजली चल रही थी। लड़का अपने मन से चढ़ा है। इसमें बिजली विभाग का कोई दोष नहीं है। अगर लाइन खराब थी तो शिकायत करनी चाहिए थी। इस स्थिति में मुआवजे की भी कोई गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन