फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   10 sick from food poisoning

फूड प्वाइजनिंग से 10 बीमार

Sat, 20 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 20 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
10 sick from food poisoning

क्षेत्र के ग्राम भरौली सिरकनेपुर में उस समय हड़कंप

विज्ञापन
मच गया, जब एक ही परिवार के 10 लोगों की हालत बिगड़ गई। किसी तरह ग्रामीणों ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उपचार के बाद देर शाम सभी की हालत में सुधार हो सका। डाक्टरों ने एक साथ तबियत खराब होने की वजह फूड प्वाइजनिंग बताया है।

ग्राम भरौली सिरकनेपुर निवासी रामचंद्र ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर उसकी बहू किरण पत्नी रावेंद्र सिंह ने खाने में बंद गोभी, टमाटर, आलू की सब्जी और रोटी बनाई थी। जिसे उसके पुत्रों रावेंद्र सिंह, मुलायम सिंह, कप्तान सिंह, अंकित और अलका (पांच), वर्षा (छह), डेढ़ वर्ष की प्रियंका, रवि (आठ) ने साथ बैठकर खाना खाया था।

कुछ ही देर बाद सभी लोगों को घबराहट होने के साथ ही उल्टियां होनी शुरू हो गई। इससे उनके परिवार में हड़कंप मच गया। इस दौरान घर कई छोटे-छोटे बच्चे उल्टियां करते हुए अचानक बेहोश हो गए। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। घर में शोरशराबा सुनकर आस पड़ोस के ग्रामीण दौड़ पड़े। जब ग्रामीणों ने अंदर का नजारा देखा तो वह सब दंग रह गए।

ग्रामीणों ने किसी तरह वाहन की व्यवस्था कर सभी लोगों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद देर शाम सभी लोगों की हालत में सुधार हो सका। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने एक साथ सभी की हालत खराब होने की वजह फूड प्वाइजनिंग होना बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed