{"_id":"6971198beebd69becb08bc36","slug":"10-percent-of-voters-were-unable-to-respond-to-the-notice-kannauj-news-c-214-1-knj1005-143584-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 10 प्रतिशत मतदाता नहीं दे सके नोटिस का जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 10 प्रतिशत मतदाता नहीं दे सके नोटिस का जवाब
विज्ञापन
छिबरामऊ। एसआईआर में जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी थी उन्हें प्रशासन द्वारा भेजे गए नोटिसों का जवाब देने के पहले दिन बुधवार को 10 प्रतिशत मतदाताओं ने निर्धारित 13 प्रपत्रों में से कोई भी प्रपत्र जमा नहीं किया। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने समीक्षा बैठक के बाद प्रपत्र जमा न करने वाले मतदाताओं से शीघ्र ही आवश्यक प्रपत्र बनवाने के निर्देश दिए हैं।
तहसील, खंड विकास, सीडीपीओ कार्यालय, बीआरसी, नगर पालिका छिबरामऊ व गुरसहायगंज, नगर पंचायत समधन, तालग्राम तथा सिकंदरपुर, और विकास खंड कार्यालय तेराजाकेट में मतदाता नोटिसों की सुनवाई के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि बूथ संख्या 435 से 439 तक के 125 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें से 35 अनुपस्थित रहे। शेष मतदाताओं ने प्रपत्र जमा कर दिए, हालांकि 10 मतदाताओं ने अभी भी प्रपत्र जमा नहीं किए हैं। इसी प्रकार, तहसील सभागार में नायब तहसीलदार रामप्रकाश ने बूथ संख्या 163, 164, 167 के 149 मतदाताओं की सुनवाई की, जिनमें से 42 मतदाता कोई भी प्रपत्र जमा नहीं कर सके। बीडीओ दीपांकर आर्य ने बूथ संख्या 184, 185, 186 के 150 मतदाताओं की सुनवाई की, जिनमें से 20 मतदाताओं ने प्रपत्र जमा नहीं किए।
नगर पालिका छिबरामऊ, गुरसहायगंज, नगर पंचायत समधन, तालग्राम व सिकंदरपुर, और खंड विकास कार्यालय तेराजाकेट में भी नोटिसों की सुनवाई संपन्न हुई। एसडीएम ने बीडीओ कार्यालय पहुंचकर सुनवाई की समीक्षा की और सभी केंद्रों पर एआरओ द्वारा मतदाताओं के प्रपत्र अपलोड किए जाने की पुष्टि की।