फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ???? ?? ????? 10 kannauj news

ससुर ने मांगे 10 लाख रुपये तो दामाद ने जहर खाया

Mon, 15 Feb 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
???? ?? ????? 10 kannauj news
कन्नौज। जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के बलनापुर गांव में रहने वाले युवक से ससुर ने 10 लाख रुपये की मांग कर दी। दबाव बनाने पर युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के गांव बलनापुर निवासी शिवपाल (40) पुत्र नन्हेलाल ने रविवार को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत में सुधार होने पर शिवपाल ने बताया कि उसकी ससुराल इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चंदउआ में है। ससुर ने कुछ भूमि गिरवी रख दी थी। इस जमीन को छुड़ाने के लिए उसने ससुर को पांच लाख रुपये दिए थे। अभी दिए गए रुपये वापस भी नहीं हुए थे कि ससुर ने 10 लाख रुपये की और मांग कर दी। मना किया तो ससुर ने पत्नी को साथ ले जाने की बात कही। इस दौरान पत्नी भी पिता को रुपये देने का दबाव बनाने लगी। इससे आक्रोश में आकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed