फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   10 defaulters cut connections

10 बकाएदारों के काटे कनेक्शन

Sat, 21 Nov 2015 12:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 21 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
10 defaulters cut connections

बिजली चोरी रोकने और बकाएदारों के कनेक्शन काटने के

विज्ञापन
लिए बिजली विभाग के अधिकारियों ने शहर के कई मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दस बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। वहीं करीब चालीस हजार रुपये बिजली बकाये का वसूला गया।

एक्सईएन विद्युत पी राम के निर्देश पर जेई दीपचंद्र, राजेश कुमार व शशिकांत ने टीजीटू अनिल कुमार, रामपाल व प्राइवेट कर्मचारी अंकित और भरत के साथ सबसे पहले मकरंदनगर के मोहल्ला मौसमपुर मौरारा में सावित्री देवी गुप्ता के यहां छापा मारा। बकाया मिलने पर इनका कनेक्शन काट दिया गया।

इसी तरह मोहल्ले के ही सुनील कुमार का भी कनेक्शन काटा गया। इसके अलावा कानूनगोयान मोहल्ला निवासी जगदीश सिंह, ग्वालमैदान निवासी मुकेश कुमार, गगन मिश्रा, पंसारियान मोहल्ला निवासी मो. दाऊद, अतीक उर्फ रहमान, चौहट्टा मोहल्ला निवासी सुशील चंद्र, डाक बंगला रोड निवासी जयप्रकाश दुबे और संदीप अग्निहोत्री के कनेक्शन काटे गए।

इन पर 10 हजार रुपये से लेकर 99 हजार रुपये तक का बिजली बिल का बकाया चल रहा था। एक्सईएन ने बताया कि बिजली चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा। बकाया उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। यदि कोई उपभोक्ता मौके पर ही बकाया अदा करता है तो उसका कनेक्शन तत्काल जोड़ दिया जाएगा।

यदि काटे गए कनेक्शन को उपभोक्ता ने बिल अदा किए बगैर जोड़ लिया तो संबंधित के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपने बकाया बिल का भुगतान समय पर अदा करें, जिससे कनेक्शन काटने की नौबत पैदा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed