फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   10-bed ward for the elderly in the district hospital will

जिला अस्पताल में वृद्धों के लिए बनेगा 10 बेड का वार्ड

Sat, 28 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 28 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
10-bed ward for the elderly in the district hospital will
निरीक्षण करते डाक्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जिला अस्पताल में वृद्धों के लिए 10 बेड का अलग अत्याधुनिक वार्ड तैयार किया जाएगा। जहां हर मर्ज का उपचार उपलब्ध होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां खाना से लेकर उपचार निशुल्क होगा। वार्ड पूरी तरह से वातानुकूलित होगा।

विज्ञापन


वार्ड बुजुर्गों के मुताबिक सुसज्जित होंगे। शौचालय से लेकर सभी सुविधाएं वृद्धों की सहूलियत के हिसाब से तैयार होंगी। ताकि उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत न हो। वार्ड के अंदर एक ओपीडी संचालित होगी। जहां बुजुर्ग रोग बताकर दवा ले सकेंगे। बुढ़ापे में शरीर की हड्डियों को स्वस्थ्य रखने के लिए वार्ड के अंदर एक फिजियोथेरेपी भी खोली जाएगी। नेशनल प्रोग्राम फार हेल्थ केयर आफ दि एडल्ट के तहत 60 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके बुजुर्गों को किसी भी बीमारी होने पर इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


शासन के आदेश पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके पचौरी के निर्देश पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. राम मोहन तिवारी ने शनिवार को जिला अस्पताल पहुंच कर वार्ड के लिए जगह तलाश की। इस दौरान सीएमएस डा. सीपी सिंह ने बताया कि जल्द ही जिला अस्पताल में 100 शैय्या का महिला विंग बनकर तैयार हो जाएगा। जैसे ही महिला वार्ड उसमें शिफ्ट होगा, वैसे ही वृद्धजनों का वार्ड शुुरू कर दिया जाएगा। इस वार्ड के तैयार होते ही बुजुर्गों को एक ही छत के नीचे सभी तरह के उपचार मिलना शुुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में पैरामेडिकल स्टॉफ की हुई तैनाती
कन्नौज। जिला अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ की भी तैनाती की गई है। इसमें नर्स- छह, फिजियोथिरेपिस्ट- एक, हॉस्पिटल अटेंडेंट- दो, सेनेटरी अटेंडेंट- दो व दो अन्य की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed