फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   10,330 shaharee pradhaanamantree aavaas aavantan kee jaanch karaee jaegee

10,330 शहरी प्रधानमंत्री आवास आवंटन की जांच कराई जाएगी

Tue, 30 Jun 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
10,330 shaharee pradhaanamantree aavaas aavantan kee jaanch karaee jaegee
कन्नौज। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से दिए गए सभी 10,330 आवासों का सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने आवास आवंटन के सभी अभिलेख तलब करने के साथ जांच के लिए एक समिति भी बना दी है। डीएम खुद आवास आवंटन की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष की चाची के अलावा कई अपात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना में चयन कर लिया गया। अमर उजाला ने इस गड़बड़ी को प्रमुखता से उजागर किया। जिस पर डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को डूडा से आवास योजना के सभी रिकार्ड तलब कर लिए। डीएम ने बताया कि सभी कागजात मंगा लिए गए हैं ताकि बाबू कोई गड़बड़ी न कर सकें। जांच के लिए समिति का गठन भी कर दिया गया है। यह समिति सभी 10,330 आवासों की बिंदुवार जांच करेगी।
विज्ञापन

सत्यापन रिपोर्ट लगाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। आवास देने में अपात्रों ने 20 से 30 हजार रुपये तक लिए गए। किसी ने पहले से पक्के मकान को तोड़कर नया कर लिया तो किसी को एक ही घर में मानक के विपरीत कई आवास आवंटित कर दिए गए। अमर उजाला में गड़बड़ी की पोल खुलने के बाद लोग नाम छिपाकर शिकायत करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीओ डूडा के न बैठने से ज्यादा गड़बड़ी
पीओ डूडा जय विजय कुमार के पास फर्रुखाबाद जिले का चार्ज हैं। इसके अलावा उन्हें कन्नौज का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वह बहुत कम ही जिले में बैठते हैं। इससे यहां बाबू व अवर अभियंता की मनमानी चलती है। पात्र आवास योजना पाने के लिए विभाग के चक्कर लगाकर थक जाते हैं। वह अपात्र सुविधा शुल्क लेकर आवास का निर्माण शुरू कर देते हैं।

लेखपाल के निलंबन की नायब तहसीलदार को जांच
पालिकाध्यक्ष की चाची कल्पना अग्निहोत्री पत्नी संजय अग्निहोत्री को पात्र दिखाने वाले लेखपाल अजय अवस्थी व आशीष पाल को सही ढंग से सत्यापन न करने पर उन्हें एसडीएम शैलेष कुमार ने निलंबित कर दिया है। वहीं नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह को मामले की जांच सौंपी गई हैं। जांच में गड़बड़ी मिलने पर राजस्व कर्मियों पर अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed