{"_id":"60d191478ebc3e7090498f9e","slug":"justice-munishwarnath-bhandari-will-be-new-chief-justice-of-allahabad-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति: मुनीश्वरनाथ भंडारी होंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, 26 जून को लेंगे पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति: मुनीश्वरनाथ भंडारी होंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, 26 जून को लेंगे पदभार
Tue, 22 Jun 2021 03:38 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 22 Jun 2021 03:38 PM IST
सार
मौजूदा मुख्य न्यायाधीश संजय यादव का कार्यकाल सिर्फ तेरह दिनों का था। उम्र पूरी हो जाने से वह 25 जून को ही इस पद पर से रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में उन्होंने जिस दिन राजभवन में शपथ ली थी, उसी दिन से नए चीफ जस्टिस की तलाश शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस के लिए नामों की तलाश पूरी हो गई । जस्टिस मुनीश्वरनाथ भंडारी एक्टिंग चीफ जस्टिस होंगे। मौजूदा जजों में सबसे सीनियर जस्टिस मुनीश्वर नाथ भंडारी को एक्टिंग चीफ जस्टिस के तौर पर कार्यभार सौंपा जाएगा। न्याय विभाग ने अधिसूचना जारी की है। वर्तमान चीफ जस्टिस संजय यादव 25 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मौजूदा मुख्य न्यायाधीश संजय यादव का कार्यकाल सिर्फ तेरह दिनों का ही था। उम्र पूरी हो जाने से वह 25 जून को ही इस पद पर से रिटायर हो रहे हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट में सबसे सीनियर जस्टिस मुनीश्वरनाथ भंडारी को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्यभार सौंपा जाएगा। उनका कार्यकाल अभी करीब पंद्रह महीनों का बचा हुआ है। साल 2007 में सबसे पहले राजस्थान हाईकोर्ट के जज बने। उसके बाद 2019 में इलाहाबाद हाईकोर्ट आ गए थे।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश संजय यादव का सबसे छोटा कार्यकाल
मौजूदा चीफ जस्टिस संजय यादव सबसे कम समय के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज बने। जस्टिस संजय यादव ने 13 जून 2021 को राजभवन में शपथ ली थी। हालांकि, इससे पहले वह कुछ दिनों तक एक्टिंग चीफ जस्टिस के तौर पर भी काम किया। जस्टिस संजय यादव मध्य प्रदेश से ट्रांसफर होकर इलाहाबाद हाईकोर्ट आए थे। अपने 13 दिनों के छोटे से कार्यकाल में उन्होंने कई उल्लेखनीय काम किए। बता दें कि उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु में रिटायर्ड होते हैं, जबकि देश के प्रधान न्यायाधीश और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष है।
विज्ञापन