फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Just before the assembly elections UP Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya new private residence in delhi

उत्तर प्रदेश चुनाव: डिप्टी सीएम मौर्य ने दिल्ली में बनाया नया आवास, राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं

Thu, 26 Aug 2021 03:33 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Thu, 26 Aug 2021 03:33 PM IST
सार

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश चुनावों की तैयारियों और गोपनीय मुलाकातों के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लुटियंस दिल्ली की फिरोजशाह रोड पर अपना नया ठिकाना खोज लिया है। अब जब मौर्य दिल्ली आते हैं तो राष्ट्रीय नेतृत्व और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद यूपी सदन में नहीं ठहरते बल्कि अपने निजी आवास पर ही रुकते हैं...

विज्ञापन
Just before the assembly elections UP Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya new private residence in delhi
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अब दिल्ली में डेरा डाल लिया है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मौर्य के राष्ट्रीय राजधानी में बने निजी आवास को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मतभेद के चलते सुर्खियों में रहे मौर्य अब दिल्ली में ज्यादा समय बिताकर अपनी राजनीतिक जमावट मजबूत करना चाह रहे हैं। कहा यह भी जा रहा कि आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश में चुनाव हैं इसमें दिल्ली का घर मौर्य की गोपनीय मुलाकातों और अपने लोगों को ज्यादा टिकट दिलवाने में भी मददगार साबित हो सकता है।

विज्ञापन


विश्वस्त सूत्रों से अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश चुनावों की तैयारियों और गोपनीय मुलाकातों के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लुटियंस दिल्ली की फिरोजशाह रोड पर अपना नया ठिकाना खोज लिया है। अब जब मौर्य दिल्ली आते हैं तो राष्ट्रीय नेतृत्व और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद यूपी सदन में नहीं ठहरते बल्कि अपने निजी आवास पर ही रुकते हैं। उन्होंने अपने इस नए घर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मेल मुलाकात करने के साथ ही गोपनीय बैठकें करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 24 और 25 अगस्त को उपमुख्यमंत्री दो दिनों के प्रवास पर दिल्ली पहुंचे थे। इन दिनों में उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की। इस दौरान वे उत्तर प्रदेश के कई नेताओं से मुलाकात के लिए चाणक्यपुरी स्थित यूपी सदन भी पहुंचे लेकिन रात नहीं गुजारी। लोगों से मिलने-जुलने के बाद वे अपने निजी आवास पर ही ठहरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले जब भी डिप्टी सीएम मौर्या दिल्ली प्रवास पर आते थे तो सभी कार्यक्रम खत्म होने के बाद यूपी सदन में ही रुकते थे। मौर्या अफसरों की बैठक हो या फिर कार्यकर्ताओं से मिलना सब कुछ यूपी सदन में ही करते थे। इसके बाद वे सीधे राजधानी लखनऊ के लिए रवाना हो जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed