{"_id":"cbcbb96c-a987-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"journey-of-lucknow-to-dehradun-only-in-45-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 45 मिनट में लखनऊ से देहरादून ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 45 मिनट में लखनऊ से देहरादून
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2013 02:07 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ से देहरादून के बीच 2 मई से शुरू होने जा रही एयर इंडिया की सीधी विमान सेवा के लिए किराए की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
अब यात्री 2,868 रुपए चुकाकर 45 मिनट में देहरादून पहुंच सकेंगे। भविष्य में निजी एयरलाइंस की सेवाएं शुरू होने पर किराए में और कमी हो सकती है।
एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि सप्ताह में चार दिन लखनऊ व देहरादून से फ्लाइट होगी। 70 सीटर (सीआरजे) वाला विमान मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को उड़ान भरेगा।
इस नई सेवा से यात्रियों का देहरादून, हरिद्वार व मसूरी घूमना आसान हो जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो बोइंग विमान भी संचालित किया जा सकता है।
विज्ञापन
देहरादून से लखनऊ के लिए उड़ान भरने वाला विमान (एआई 9615) दोपहर 12:50 बजे उड़ान भरेगा और लखनऊ दोपहर 1.35 बजे पहुंचेगा।
इसी तरह लखनऊ से विमान (एआई 9616) दोपहर 2:05 बजे उड़ान भरेगा और देहरादून 2:50 बजे लैंड होगा।