{"_id":"8ccdde66fb53981132d40b905654efc5","slug":"job-portal-of-up-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नौकरी खोजने में लगे लाखों बेरोजगारों के लिए खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नौकरी खोजने में लगे लाखों बेरोजगारों के लिए खुशखबरी
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के 72 लाख युवा बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के लिए नौकरी डॉटकॉम की तर्ज पर अब सरकारी वेबपोर्टल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इस पोर्टल को बनाने की जिम्मेदारी श्रम विभाग को दी गई है। अवस्थापना व औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक रंजन ने बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश अधिकारियों को दिए।
उन्होंने श्रम विभाग से कहा कि बेरोजगारों को राज्य सरकार द्वारा रोजगार मिलने तक बेरोजगारी भत्ता की सुविधा, प्रशिक्षण व काउंसिलिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है, इसमें एक कड़ी और जोड़ते हुए नौकरी डॉटकॉम की तर्ज पर एक वेबपोर्टल बनाया जाए।
विज्ञापन
इसमें राज्य के सभी बेरोजगारों की शिक्षा, कौशल और अन्य जानकारियां देने के साथ देश भर के जितने नियोक्ता व उद्योग हैं, जहां प्रदेश के युवकों को नौकरी मिल सकती है उनकी सभी जानकारियां दी जाएं।
विज्ञापन
इससे बेरोजगार और देश में उपलब्ध नियोक्ता पोर्टल के माध्यम से आमने-सामने होंगे।
औद्योगिक विकास आयुक्त ने कहा कि बेरोजगारों को मनपसंद रोजगार और नियोक्ता से संपर्क करने और रोजगार सुनिश्चित करने में सहूलियत मिलेंगी, वहीं दूसरी ओर नियोक्ता को भी आवश्यकता के अनुरूप श्रमिक अथवा कुशल श्रमिक मिल जाएंगे।