फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Zon Bin moeder levens

माता बिन जीवन सून

Mon, 09 May 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Zon Bin moeder levens
moders day, jhansi news - फोटो : amar ujala
झांसी। बिना माता की सेवा किए कभी मुक्ति नहीं मिल सकती। हमें श्रवण कुमार जैसा होना चाहिए। जिस घर में मां का सम्मान नहीं होता, वहां लक्ष्मी का निवास नहीं होता। कुछ ऐसी ही अनुभूति और विचार मदर्स डे पर आयोजित विभिन्न संगठनों के कार्यक्रमाें में व्यक्त किए गए। वक्ताओं ने कहा कि माता के बिना जीवन सूना है। इस दौरान माताओं का सम्मान कर उनकी चरण वंदना की गई।   
विज्ञापन


जेसीआई रानी लक्ष्मीबाई जेसीज झांसी के तत्वावधान में मदर टेरेसा आश्रम में साधना गोस्वामी व गीता गुप्ता की संयुक्त अध्यक्षता में मदर्स डे मनाया गया। सभी बुजुर्ग महिलाओं को खाद्य सामग्री वितरित की गई और उपहार दिए गए। इस अवसर पर सविता पचौरी, ज्योति अग्रवाल, खुशी अग्रवाल, अंजू मोदी, रंजीता साहू सीमा अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं। अग्रवाल वूमंस क्लब की ओर से मदर टेरेसा आश्रम में कपड़े व स्वल्पाहार का वितरण किया गया।
विज्ञापन


क्लब की संस्थापिका संध्या अग्रवाल ने अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उन माताओं को समर्पित है, जिनके बच्चे उनसे दूर हैं। कार्यक्रम में डॉ. श्वेता, डॉ. निकिता, निधि, दीपा, प्रियंका, आंचल विनीता आदि उपस्थिति रहीं। जेसीआई झांसी गूंज के तत्वावधान में मदर टेरेसा आश्रम में उन सिस्टर्स को ‘मां तुझे सलाम’ अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो आश्रम में अनाथ व विकलांग बच्चों की परवरिश मां की तरह करती हैं। इस मौके पर रेखा राठौर, राधिका बजाज, माला मेहरोत्रा, ऊषा सेन, सुचिता अग्रवाल, आशा कारनानी, वसुधा प्रेमानी, वैशाली आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड कला साहित्य संगीत कला संस्थान के तत्वावधान में रानी महल स्थित गोपीनाथ जी के मंदिर में मातृ दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी के मुख्य आतिथ्य में एवं रवीश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। वक्ताओं ने मां को मोक्ष का मार्ग बताया। इस अवसर पर सुशीला शर्मा, अर्चना गुप्ता, अखिलेश पांडेय, मार्तण्ड स्वामी, महेश वर्मा, राजकुमार अमरया, रजत त्रिपाठी, गुनगुन पाठक, अंकुर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

वहीं, क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के तत्वावधान में अजीत राय की अध्यक्षता में मदर्स डे पर माताओं के चरणों का अभिषेक कर वंदन किया गया। साथ ही श्रीफल व शॉल देकर माताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रजनी निगम, प्रेमलता मिश्रा, गोमती पाल, दीपशिखा शर्मा, कमला तिवारी, उमा मिश्रा, शिवकुमारी राय, कलावती, शांति जैन आदि माताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संजीव शर्मा, रामस्वरूप राय, रामेश्वर राय, रामकुमार शिवहरे आदि उपस्थित रहे।


सीपरी बाजार स्थित यलो चर्च प्रांगण में मदर्स डे पर लघु नाटिका का मंचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जॉन एस स्टीफन ने की। इस मौके पर सेमसन पॉल, काशीनाथ, डेनियल, वाल्टर, शारदा, मनीष, अखिलेश सिंह, आकांक्षा आदि का विशेष सहयोग रहा। अभिषेक जेम्स व मयंक सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed