फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   zila panchayat meating postponed

कोरम के अभाव में जिला पंचायत की बैठक स्थगित

Tue, 28 Jan 2020 02:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
zila panchayat meating postponed
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में बोलतीं अध्यक्ष प्रतिमा यादव।
झांसी। सोमवार को आयोजित होने वाली जिला पंचायत बोर्ड की बैठक कोरम पूरा न होने की वजह से स्थगित करनी पड़ी। अब ये बैठक 30 जनवरी को होगी। हालांकि, सदस्य पहुंचे तो, परंतु उन्होंने बैठक में हिस्सा नहीं लिया। कामों के बंटवारे पर सहमति न बनने पर ये स्थिति बनी।
विज्ञापन

जिला पंचायत द्वारा बाइस करोड़ के विकास कार्य कराए जाने हैं। परंपरानुसार इन कार्यों के लिए तैंतालिस करोड़ के प्रस्ताव लगाए गए। इन प्रस्तावों पर सोमवार को होने वाली बैठक में मुहर लगनी थी। तय समय पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिमा यादव व विभिन्न विभागों के अधिकारी पंचायत के सभागार में पहुंच गए थे। ज्यादातर सदस्य भी पहुंचे, लेकिन उन्होंने बैठक में हिस्सा नहीं लिया। वे बाहर ही बने रहे। कुछ सदस्यों का आरोप था कि कुछ क्षेत्रों को कम काम दिए गए, जबकि कुछ इलाकों में ज्यादा। हालांकि, इस दौरान सदस्यों को समझाने की कोशिश भी की गई। कुछ देर के लिए बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा भी पहुंचे। लेकिन, सहमति नहीं बन पाई। तकरीबन दो घंटे तक यही स्थिति बनी रही। इसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया। अब ये बैठक 30 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed