{"_id":"616dc14207c5b43b5f593921","slug":"zari-silk-saree-of-lalitpur-got-first-prize-jhansi-news-jhs206894019","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर के जरी सिल्क साड़ी को मिला पहला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर के जरी सिल्क साड़ी को मिला पहला पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन में पुरस्कार चयन समिति की बैठक हुई। इसमें ललितपुर के जरी सिल्क साड़ी को प्रथम, देवरी सिंहपुरा रानीपुर के तौलिया सनील क्रीम कलरी प्लेन को द्वितीय व देवरी सिंहपुरा रानीपुर की लोई पीली को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
झांसी परिक्षेत्र के झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा जिले के हथकरघा बनुकरों की बीते दिनों प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई थी। परिक्षेत्र स्तर पर आयोजित इस प्रतिस्पर्धा में सैकड़ों बुनकरों ने अपने- अपने तैयार किए गए हथकरघा वस्त्रों को प्रदर्शित किया था। सोमवार को चयन समिति ने पुरस्कारों की घोषणा की। इसमें सुरेंद्र कुमार पंथ, गांधीनगर नईबस्ती ललितपुर के उत्पाद में जरी सिल्क साड़ी को प्रथम, लखन लाल देवरी सिंहपुरा रानीपुर के तौलिया सनील क्त्रस्ीम कलर प्लेन को द्वितीय स्थान व डालचंद्र देवरी सिंहपुरा रानीपुर के लोई पीली को तृतीय स्थान मिला। चयन समिति ने इसके लिए सुरेंद्र कुमार पंथ को 20 हजार, लखन लाल को 15 हजार तथा डाल चंद्र को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। बैठक में परिक्षेत्रीय कमेटी के उपायुक्त उद्योग मनीष कुमार चौधरी, बुनकर सेवा केंद्र वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार मेरठ के प्रतिनिधि आसिफ अली, राज्य हथकरघा निगम लिमिटेड के प्रतिनिधि प्रोजेक्ट आफिसर राजेंद्र वर्मा, प्रबंधक यूपिका प्रतिनिधि सूरज, ललितपुर के बुनकर प्रतिनिधि दिनेश कुमार, आकाश कुमार आदि उपस्थित रहे।