{"_id":"631653e17d8b2778c23daf6c","slug":"yuwati-murder-after-that-throw-lakheri-river-jhansi-news-jhs2281691153","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder: युवती की हत्या कर लखेरी नदी में फेंकी लाश, प्लास्टिक की बोरी में पैक था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: युवती की हत्या कर लखेरी नदी में फेंकी लाश, प्लास्टिक की बोरी में पैक था शव
Tue, 06 Sep 2022 01:24 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:24 AM IST
सार
सोमवार की सुबह खेतों पर काम करने जाते समय ग्रामीणों ने लखेरी नदी में एक युवती की लाश उतराती देखी। पुलिस ने पहुंचकर लाश को बाहर निकलवाया। शव प्लास्टिक की बोरी में पैक था। कुछ ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक युवती की हत्या करने के बाद उसका शव प्लास्टिक के बोरे में पैक करके रेवन गांव के पास लखेरी नदी में फेंक दिया गया। वह कौन है और कहां की रहने वाली है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। युवती की उम्र करीब 27 साल मानी जा रही है। माथे में बिंदी लगी है और पैर में बिछिया है इससे साफ है कि वह शादीशुदा थी।
सोमवार की सुबह खेतों पर काम करने जाते समय ग्रामीणों ने लखेरी नदी में एक युवती की लाश उतराती देखी। पुलिस ने पहुंचकर लाश को बाहर निकलवाया। शव प्लास्टिक की बोरी में पैक था। कुछ ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
पुलिस ने भी पहचान कराने की कोशिश की मगर देर रात तक सफलता नहीं मिल पाई थी। जिस जगह शव मिला वहां आसपास भी कोई ऐसा साक्ष्य नहीं था जिससे कुछ पहचान हो पाती। जिस तरह से चेहरे और गले पर चोट के निशान मिले हैं उससे साफ है कि हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है। फोरेंसिक टीम ने भी आसपास जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
दस से बारह घंटे पहले ही फेंकी गई थी लाश
फोरेंसिक टीम के अफसरों का कहना है शव की स्थिति देखने से मालूम चल रहा कि इसे दस से बारह घंटे पहले यहां लाकर फेंका गया। शरीर पर पूरे कपड़े मिले हैं इसलिए दुष्कर्म की आशंका से पुलिस इंकार कर रही है।
चौकीदारों से हुई पूछताछ
आशंका जताई जा रही कि लाश करीब रात दस बजे से एक बजे के बीच यहां लाकर फेंकी गई। यहां के रास्ते के बीच में पड़ने वाले आठ गांव के चौकीदारों से भी पुलिस ने पूछताछ की गई लेकिन, पुलिस को इससे भी कोई सुराग हाथ नहीं आया।
शव के शिनाख्त कराने की कोशिश हो रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद ही मौत की वजह मालूम चल सकेगी। पुलिस पड़ताल शुरू कर दी है।
अरूण कुमार चौरसिया सीओ, मऊरानीपुर