फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   yuvak ki maut

युवक की मौत, हत्या की आशंका

Sun, 12 Jun 2022 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
yuvak ki maut
झांसी। घर से कपड़े खरीदने निकले युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। साथ ही जेब में रखी नकदी भी गायब थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सिद्धेश्वर नगर आईटीआई निवासी माखन लाल दुबे का पुत्र महेंद्र कुमार दुबे (25) मजदूरी करता था। मजदूरी कर उसने दो हजार रुपये इकट्ठा किए थे। रविवार को वह कपड़े खरीदने के लिए घर से बाजार गया था। कुछ देर बाद महेंद्र के फोन से ही घरवालों को सूचना मिली कि वह झांसी-ग्वालियर रेल लाइन के पास मैदान में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

परिजनों के मौके पर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महेंद्र के भाई रविंद्र ने बताया कि महेंद्र के हाथ पर चोट के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा महेंद्र की जेब में रुपये भी नहीं मिले। सिर्फ मोबाइल फोन ही मिला। महेंद्र शराब पीने का आदी था और पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed