फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   youths kidnapped and beat astrologer

युवकों ने ज्योतिषाचार्य का अपहरण कर पीटा

Sat, 26 Feb 2022 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
youths kidnapped and beat astrologer
झांसी। थाना कोतवाली इलाके में चार युवकों ने ज्योतिषाचार्य का अपहरण कर उसके साथ जमकर मारपीट की। किसी तरह ज्योतिषाचार्य बदमाशों को चकमा देकर भागा और पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बड़ागांव गेट बाहर मास्टर कॉलोनी निवासी कालीचरण दुबे ज्योतिष हैं। बृहस्पतिवार की शाम वे नारायण बाग तिराहे के पास खड़े थे। इसी दरम्यान एक कार उनके पास आकर रुकी और उसमें से उतरे युवकों ने उन्हें जबरन कार में बैठा लिया। देर रात कालीचरण बड़ागांव गेट चौकी पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक उन्हें पकड़कर चिरगांव के पास जंगल में ले गए थे। वहां उनके साथ मारपीट की गई और चालीस हजार रुपये की मांग भी रखी गई। वह किसी तरह चकमा देकर वहां से निकले। ज्योतिषाचार्य की निशानदेही पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन

वहीं, घटना के संबंध में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम ने बताया कि कालीचरण के संपर्क में डढ़ियापुरा निवासी अयान आया था। उसने कालीचरण को एक लड़की से दोस्ती कराने के लिए कुछ रुपये भी दिए थे। काम न होने पर अयान पैसे वापस मांगने लगा। बीते रोज अयान अपने साथियों के साथ आया और कालीचरण को ये कहते हुए अपने साथ लेे गया कि किसी को तंत्र-मंत्र के संबंध में मिलवाना है। वे साथ चले गए। बाद में उनके साथ मारपीट की गई और रुपये वापस मांगे गए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए अयान व शिवाजी नगर निवासी प्रहलाद को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी अतुल व अरुण की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed