फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth who went to party with friend dies, accused of murder

Jhansi News: दोस्त के साथ पार्टी मनाने गए युवक की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 23 Sep 2023 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Youth who went to party with friend dies, accused of murder
अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान सिर और शरीर पर मिले चोट के निशान
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अपने दोस्त के साथ पार्टी मनाने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे। तभी उसके सिर एवं शरीर पर चोट के निशान मिले। इस पर परिजनों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजन युवक की हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
नवाबाद के मौनी बाबा मोहल्ला निवासी आनंद उर्फ शालू अहिरवार (30) पुत्र कैलाश अहिरवार प्राइवेट काम करता था। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार को आनंद अपने दोस्त नरेंद्र के साथ पार्टी करने निवाड़ी गया था। नरेंद्र के साथ दो-तीन युवक भी थे। आधी रात के बाद नरेंद्र ने फोन करके बताया कि आनंद की तबीयत खराब हो गई है। नरेंद्र उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब तक आनंद के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। इसके बाद परिजन आनंद का शव लेकर घर लौट आए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह आनंद के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान परिजनों को आनंद के सिर पर चोट के कई निशान दिखाई दिए। सिर पर खून भी लगा हुआ था। शरीर पर भी चोट के कई निशान मिले। ऐसे में हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों ने पुलिस बुला ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची नवाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजन आनंद की हत्या का आरोप लगा रहे हैंं। नवाबाद थाना प्रभारी तुलसी राम पांडेय का कहना है कि घटनास्थल निवाड़ी का है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed