फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth shot in controversy over cigarette smoking

सिगरेट पीने के विवाद में युवक को मारी गोली

Thu, 10 Mar 2022 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Youth shot in controversy over cigarette smoking
झांसी। बरुआसागर में सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद में युवक को तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर बरुआसागर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने घायल युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बरुआसागर पुलिस के मुताबिक नीरज साहू (30) उर्फ गोलू सीपरी बाजार के पाल कालोनी का रहने वाला है। उसके खिलाफ नवाबाद एवं कोतवाली में चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। बुधवार शाम वह बरुआसागर में रहने वाले अपने मामा से मिलने पहुंचा था। आरा मशीन के पास रुककर वह सिगरेट पीने लगा। इस दौरान वहां रहने वाला जितेंद्र अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। दोनों के बीच सिगरेट पीने को लेकर विवाद हो गया। उनके बीच गाली-गलौज होने लगी। गुस्से में आकर जितेंद्र ने तमंचा निकालकर नीरज पर फायर झोंक दिया। गोली उसके कंधे के पास लगी। गोली चलने की सूचना मिलते ही सीओ टहरौली अनुज कुमार, थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी के मुताबिक घायल नीरज की हालत खतरे से बाहर है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed