फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   youth selling wine during lockdown arrested.

लॉकडाउन में शराब के क्वार्टर बेचने पहुंचा युवक गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
youth selling wine during lockdown arrested.
पकड़े गए माल की डिलीवरी कोतवाली में रहने वाले एक युवक को देनी थी। पुलिस ने युवक की जानकारी जुटाने के बाद उसकी भी तलाश शुरू कर दी है। लॉकडाउन के बाद से ही युवक मध्य प्रदेश से शराब लाकर तस्करी कर रहा था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। लॉकडाउन में शराब की दुकानें बंद होने के बाद भी जमकर देसी व अवैध शराब की बिक्री हो रही है। शनिवार को मंडी चौकी प्रभारी शोभित कटियार को सूचना मिली कि हेवट मार्केट के पास एक युवक शराब की बिक्री की तलाश में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर मौके से थाना लहचूरा के गांव सोनकपुरा निवासी रोहित राय को पकड़ा। वर्तमान में वह कोतवाली स्थित रानीमहल के पास किराए के मकान में रह रहा था। उसके पास से दो पेटी में सौ देसी क्वार्टर मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश से देसी शराब लेकर आया था और कोतवाली में रहने वाले एक युवक को डिलीवरी देनी थी। आरोपी के गिरफ्तार होने की जानकारी मिलने के बाद युवक डिलीवरी लेने नहीं आया। पुलिस ने कोतवाली के उक्त युवक की तलाश शुरू कर दी है। पता चला है कि आरोपी लॉकडाउन के बाद से झांसी आकर शराब लाने के बाद उसकी झांसी के कुछ युवकों को बेचता था। आरोपी ने कई युवकों के नाम भी पुलिस को बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed