फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dispute between two brothers during a liquor party one died

Jhansi: होली पर शराब पार्टी के दौरान दो भाइयों में विवाद, एक की मौत, मृतक की पत्नी ने जेठ पर लगाया हत्या का आर

Fri, 10 Mar 2023 06:30 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 10 Mar 2023 06:30 AM IST
सार

राजकुमार अहिरवार (36) होली पर अपने बड़े भाई और एक अन्य के साथ शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दरम्यान दोनों भाइयों में विवाद हो गया। नौबत हाथापाई पर आ पहुंची। परिवार के लोगों ने किसी तरह विवाद को शांत कराया। 

विज्ञापन
Dispute between two brothers during a liquor party one died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

झांसी के रक्सा थाना इलाके में होली पर शराब पार्टी के दौरान दो भाइयों में विवाद हो गया था। इनमें से एक की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने अपने जेठ पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि जमीन के हिस्से को लेकर पति का अपने भाई से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


रक्सा के ग्राम बरुआपुरा निवासी राजकुमार अहिरवार (36) होली पर अपने बड़े भाई और एक अन्य के साथ शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दरम्यान दोनों भाइयों में विवाद हो गया। नौबत हाथापाई पर आ पहुंची। परिवार के लोगों ने किसी तरह विवाद को शांत कराया। इसके बाद रात में राजकुमार को खून की उल्टी होने लगीं। इस पर स्थानीय डॉक्टर को दिखाया। हालत बिगड़ने पर परिजन बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां इलाज के दौरान राजकुमार की मौत हो गई।

विज्ञापन

 


इसके बाद पत्नी देवी ने आरोप लगाया कि राजकुमार ने कुछ समय पहले नई बाइक ली थी। भाई व उसका साथी एक दिन उसकी गाड़ी मांग कर ले गए थे, जिसे अब वह वापस नहीं कर रहे थे। इसके अलावा भाई राजकुमार को जमीन में भी हिस्सा नहीं दे रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी विवाद में बुधवार को उसके साथ मारपीट की गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला ने पति के भाई व एक अन्य व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया। रक्सा थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed