{"_id":"61d5fc5444254d1a121c6c9d","slug":"youth-s-dead-body-found-hanging-from-a-tree-jhansi-news-jhs2125257160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव। बड़ागांव के भूपनगर निवासी युवक का शव वन विभाग के रेंज के अंदर स्थित पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को उताकर उसने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
बड़ागांव पुलिस के मुताबिक भूपनगर निवासी जयपाल सिंह (40) पुत्र डालचंद्र बुधौलिया ग्रेनाइट क्रशर में मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी था। इस वजह से परिवार में कलह रहती थी। जयपाल की भी परिवार के लोगों से अधिक नहीं बनती थी। दो जनवरी को वह क्रशर में जाने की बात कहकर निकला लेकिन, काम करने नहीं पहुंचा। अक्सर जयपाल बिना बताए गायब हो जाता था। इस वजह से परिवार के लोगों ने उसकी तलाश नहीं की। बुधवार को उसका शव डिमरौनी स्थित वन विभाग के रेंज में एक पेड़ की डाल पर रस्सी के सहारे लटका मिला। पेड़ के नीचे उसके जूते उतरे हुए थे। पेड़ के पास ही जैकेट एवं मफलर भी रखा हुआ मिला। पेड़ से शव को लटका देखकर वहां मौजूद युवकों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। उसके आत्महत्या अथवा हत्या की गुत्थी उलझी हुई है। थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह का कहना है कि परिजनों ने बताया कि वह शराब का आदी था। शव करीब 20 फीट ऊंचाई पर लटका हुआ था। ऐसे में आत्महत्या की संभावना अधिक है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह साफ हो जाएगी।
अचानक तबियत बिगड़ने से वृद्ध की मौत
बड़ागांव। बड़ागांव के ग्राम लिधौरा निवासी एक वृद्ध की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जहार सिंह (65) पुत्र वंशी मंगलवार रात को खेत पर गया था। रात में ही अचानक से उसकी तबियत खराब हो गई। बेटा कमलेश के पहुंचने पर वह बेहोश हालत में वहां पड़ा था। नाक से खून बह रहा था। उसे मेडिकल अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।