फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth returning from Rajasthan consumed poison at bus stand, died

Jhansi News: राजस्थान से लौटे युवक ने बस स्टैंड पर खाया जहर, मौत

Sun, 16 Jun 2024 02:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Youth returning from Rajasthan consumed poison at bus stand, died
झांसी। राजस्थान से गांव बंगरा जा रहे युवक ने बृहस्पतिवार शाम बस स्टैंड के पास जहर खा लिया। अचेत हाल में वह सड़क पर पड़ा था। राहगीरों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शनिवार दोपहर उसकी मौत हो गई। उसके जहर खाने की वजह मालूम नहीं चल सकी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


गरौठा के बंगरा गांव निवासी आशीष यादव (18) पुत्र हरिश्चंद्र राजस्थान के बालोतरा में प्राइवेट काम करता था। दो महीने पहले ही वह बालोतरा गया था। कुछ दिन पहले आशीष ने पिता से गांव लौट आने की बात कही थी। ट्रेन में सवार होकर बृहस्पतिवार को वह झांसी पहुंचा। यहां बस स्टैंड पहुंचकर आशीष ने जहर खा लिया। अचेत हाल में उसे देखकर राहगीरों ने फोन से परिजनों को जानकारी दी और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। कुछ देर बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। परिजन उसके सुसाइड करने की वजह नहीं बता सके। दो भाइयों में आशीष छोटा था। पिता ने उसके साथ जहरखुरानी होने की आशंका जाहिर की है। उनका कहना है जहर खुरानों ने आशीष को जहर खिला दिया। उसका मोबाइल गायब है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन कराई जा रही है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed