फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth participation in politics : Brar

युवाओं की हो राजनीति में भागीदारी: बरार

Fri, 03 Jul 2015 11:26 PM IST
Updated Fri, 03 Jul 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ‘बरार’ ने कहा कि देश की राजनीति में युवाओं की भागीदारी की पहल होनी चाहिए। देश का भविष्य युवा निर्धारित करता है। आज ऐसे लोग देश चला रहे हैं जो जनता को झूठे सपने दिखा रहे हैं। वह शुक्रवार को  दीनदयाल सभागार में भारतीय युवा कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि एक तरफ बाढ़ और सूखे की चपेट में आकर किसान आत्महत्या कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ  प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं का लुत्फ उठा रहे हैं।  उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है। एक बड़ा तबका रोटी के लिए तरस रहा है और यहां की सरकार खाद्य सुरक्षा को लागू नहीं होने दे रही है। युवाओं को सम्मानित करने से देश के अंदर राजनीति में बदलाव आएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राहुल राय ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर चंद्रशेखर तिवारी, इम्तियाज हुसैन, नीता अग्रवाल, पंकज चंदेरिया, दिलीप वर्मा, रवि चौरसिया, शिवकुमार खटीक, अजय पहलवान, अवनीत रावत, अमित राय, महेंद्र रायकवार, आमोद जैन, अल्तमस, नरेश वर्मा, राज राठौर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उपरांत एक स्थानीय होटल में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को आसपास की समस्याओं का निराकरण कराने को कहा।  बैठक में मनमोहन भदौरिया, रुपेश भदौरिया, अमित कुमार पांडे, कुतैबा जमा खान, संजय सिंह आदि उपस्थित थे। अंत में नरेंद्र जतारिया ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed