फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   youth natinalism nation make strong

युवाओं के देशप्रेम से बनेगा मजबूत राष्ट्र

Fri, 30 Nov 2018 01:18 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
youth natinalism nation make strong
swantantra dev singh - फोटो : amarujala
भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर- बुंदेलखंड क्षेत्र की युवा संसद में कार्यकर्ताओं को राजनीति का पाठ पढ़ाया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को राष्ट्रप्रेम की भावना से प्रेरित कर सशक्त एवं मजबूत राष्ट्र की रचना की जा सकती है। युवाओं ने एक राष्ट्र- एक चुनाव पर चर्चा की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पैरामेडिकल कॉलेज के ऑडीटोरियम में आयोजित युवा संसद के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस के परिवारवाद के कारण ही देश का विकास कालांतर तक रुका रहा। केंद्र और प्रदेश की सरकार गुंडई, भ्रष्टाचार, जातिवाद, सामंतवाद एवं आतंकवाद से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। आने वाला वक्त ज्ञान का होगा। 2047 तक जो ज्ञानी और ईमानदार होगा, वही राजनीति करेगा।
विज्ञापन

युवा संसद की प्रस्तावना पर संसद के प्रभारी प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि संवाद ही भाजपा सरकार में युवाओं की अहम सहभागिता प्रदर्शित करता है। ‘वन नेशन- वन इलेक्शन’ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए  राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ चौधरी ने कहा कि बार-बार चुनाव होने के कारण देश को आर्थिक एवं सामाजिक क्षति होती है। विकास की गति विकसित देशों की तुलना में कम है। अगर पूरे देश में एक साथ चुनाव आयोजित होते हैं तो लोकतंत्र मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन सत्र में प्रदेश मंत्री प्रशांत द्विवेदी ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सहभागिता को अहम बताया। क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया। बांदा की सौम्या श्रीवास्तव ने वीर रस का गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों से लगभग 543 प्रतिभाशाली युवाओं ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा, राजीव सिंह पारीछा, क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू, महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, युवा महानगर अध्यक्ष परमजीत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सुधांशु साहू, वरिष्ठ नेता अमित साहू, सिद्धेश दुबे, कृष्णा विश्वकर्मा मौजूद रहे। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अग्निवेश चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed