फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth murdered in dispute while celebrating New Year in Lalitpur

सनसनीखेज वारदात: नए साल का जश्न मनाने के दौरान विवाद में युवक की हत्या, कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट

Mon, 01 Jan 2024 10:57 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, तालबेहट
संवाद न्यूज एजेंसी, तालबेहट Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 01 Jan 2024 10:57 PM IST
सार

थाना अध्यक्ष पूरा कला अभिनेंद्र सिंह उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Youth murdered in dispute while celebrating New Year in Lalitpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ललितपुर के थाना पूरा कला अंतर्गत ग्राम सरसेड में सोमवार की देर शाम नए साल का जश्न मनाने के दौरान युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरसेड गांव निवासी आसाराम लोधी के कोई पुत्र नहीं था उसकी तीन पुत्रियां  है जिसमें बड़ी पुत्री पचौनी और दो पुत्रिया ग्राम भैलोनीलोधी में ब्याही हैं। उसका एक दामाद पुष्पेंद्र पुत्र जगभान लोधी (30) निवासी भैलोनीलोध अपनी ससुराल में रहता था। बताया जा रहा है कि नए साल के पर सोमवार रात करीब आठ बजे गांव में चल रही पार्टी के दौरान हुए विवाद के चलते कुछ लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर लिया जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मौका पाकर हमलावर भाग गए।
विज्ञापन


सूचना पर थाना अध्यक्ष पूरा कला अभिनेंद्र सिंह उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष के अनुसार अभी घटना के संबंध में कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है लेकिन जानकारी के अनुसार कुछ लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed