फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth Mangal Dal is getting strength from sports kit

Jhansi News: खेल किट से युवक मंगल दल को मिल रहा बल

Wed, 05 Feb 2025 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Youth Mangal Dal is getting strength from sports kit

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। युवा कल्याण विभाग की ओर से युवक और महिला मंगल दल से जुड़े खिलाड़ियों को खेल किट दी जाती है ताकि वह प्रशिक्षण लेकर अपना भविष्य संवार सकें। जिले के 146 युवक-युवतियों को 2022-23 में खेल किट प्रदान की गई। इनमें से कई प्रदेशस्तर पर परचम लहरा चुकी हैं। अब वह दूसरे को प्रशिक्षण दे रही हैं। वहीं, दो साल से अन्य मंगल दल के खिलाडि़यों को किट का इंतजार है। युवा कल्याण विभाग हर साल मंगल दल के खिलाड़ियों का चयन कर सूची शासन को भेजता है। इसके बाद उन्हें खेल किट मिलती है। इसमें फुटबॉल, वालीबॉल, स्किपिंग रोप सहित अन्य सामग्री होती है। किट की मदद से महिला खिलाड़ी अपने गांवों में अभ्यास करती हैं। युवा कल्याण विभाग भी इन खिलाड़ियों का हुनर परखने के लिए ब्लॉक, जोन, जिला और प्रदेशस्तर पर प्रतियोगिताएं कराता है। अब तक ग्रामीण क्षेत्र की कई महिला खिलाड़ी ब्लॉक, जिला और प्रदेशस्तर पर अपना दमखम दिखा चुकी हैं। युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि हर साल अलग-अलग ग्राम पंचायतों से एक-एक खिलाड़ी (मंगल दल) का चयन होता है। अगले तीन साल के लिए उन्हें खेल किट प्रदान किया जाता है। कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो प्रदेशस्तर तक अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। उनके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खेलने के लिए खेल संघ का सहयोग लिया जाता है। गुरसराय के बिरसंगपुरा निवासी अंजना देवी ने बताया कि उन्हें युवा कल्याण विभाग की ओर से खेल किट दी गई है। इसकी मदद से वह रोजाना सुबह-शाम प्रशिक्षण लेती हैं। यदि कोई खेल में रुचि दिखाता है तो वह अपनी किट के माध्यम से उन्हें भी प्रशिक्षण देती हैं, ताकि वह भविष्य में आगे बढ़ सकें।बबीना की मानपुर निवासी वर्षा ने बताया कि शुरुआत में लोग उनका माखौल उड़ाते थे पर उन्होंने प्रदेशस्तर पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाकर अचंभित कर दिया है। उनकी कामयाबी के बाद अन्य युवतियां खेल के प्रति रुचि दिखा रही हैं। वह एक ग्रुप बनाकर रोजाना खेल किट के माध्यम से प्रशिक्षण देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed