फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth kills son after he refuses to stop abusing his mother

बीमार बेटे को मार डाला: मां को गाली देने से मना करने पर किया बांट से हमला; आरोपी ने कबूलनामे में उगले राज

Sat, 30 Mar 2024 07:24 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 30 Mar 2024 07:24 PM IST
सार

मां की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट, धमकी देने और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Youth kills son after he refuses to stop abusing his mother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मां के साथ गाली-गलौज करने से रोकने पर पड़ोसी युवक ने सिर पर लोहे के बांट से हमला कर युवक को मार डाला।

विज्ञापन


थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम छापछौल निवासी महेंद्र सहरिया (22) पुत्र मिठ्ठू लाल शुक्रवार की रात को घर पर था। महेंद्र की तबीयत खराब होने पर उसकी मां शक्कर बाई पास में ही स्थित दुकान से टिकिया लेने गई थी। यहां उसके ही पड़ोस में रहने वाला अरुण सहरिया आया और शक्कर बाई से गाली-गलौज कर धक्का दे दिया था। शक्कर बाई चुपचाप वहां से अपने घर आईं। उसके पीछे-पीछे अरुण घर तक आ गया और पुन: शक्कर बाई से गाली-गलौज करने लगा। 

आवाज सुनकर महेंद्र बाहर आया और अरुण को गाली देने से मना किया। इस पर आरोपी अरुण सहरिया ने महेंद्र के साथ लाठी से मारपीट कर दी और पास में स्थित दुकान से एक किलोग्राम का लोहे का बांट उठाकर महेंद्र के सिर पर मार दिया। इससे महेंद्र घायल होकर गिर गया। आनन-फानन में घायल महेंद्र को महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सौजना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक दो भाई-एक बहन में बड़ा था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वहीं घटना का कारण गांव के लोगों द्वारा आरेापी युवक के शराब के नशे में होने के चलते बताया जा रहा है। पुलिस घटना की प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन

इस बात को लेकर हुई घटना
पुलिस हिरासत में आरोपी अरुण सहरिया ने बताया कि शुक्रवार की रात को वह गांव में स्थित दुकान पर शराब के नशे में खड़ा था। इसी दौरान वहां पर महेंद्र की मां शक्कर बाई आ गई थीं। शक्कर बाई ने उससे दुकान से दूर हट जाने की बात कही। जिस पर वह आक्रोशित हो गया था और शक्कर बाई से गाली-गलौज करते हुए उसे धक्का दे दिया था। सामान लेने के बाद जब शक्कर बाई अपने घर गई तो वह भी पीछे चला गया था। यहां वह गाली दे रहा था। तभी वहां महेंद्र आ गया और मां को गाली देने से मना करने लगा था। इस पर उसने महेंद्र की पिटाई कर दी थी और पास की दुकान से एक किलोग्राम का बांट उठाकर उसके सिर पर हमला कर दिया था। इतने में उसका पिता रामलाल व भाई विशाल आ गए थे। तब उन तीनों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार
शनिवार शाम को मृतक महेंद्र के शव को ग्राम छापछौल ले जाया गया। यहां थाना सौजना पुलिस की निगरानी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

मुकदमा दर्ज, तीनों आरोपी गिरफ्तार
मृतक महेंद्र की मां शक्कर बाई की तहरीर पर अरुण सहरिया, रामलाल, विशाल सहरिया निवासी ग्राम छापछौल के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट, धमकी देने और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

मृतक की मां की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है। -अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed