फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth injured in bike collision FIR registered against the accused.

Jhansi News: बाइक की टक्कर से युवक घायल, आरोपियों पर प्राथमिकी

Sat, 18 Jul 2026 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in bike collision FIR registered against the accused.
मऊरानीपुर। ग्राम बुखारा निवासी लाडकुंवर अहिरवार ने शुक्रवार को मऊरानीपुर थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि 12 जुलाई को उसका बेटा प्रमोद अपने साथी शैलू के साथ बाइक से मऊरानीपुर आ रहे थे। बड़ागांव के पास पीछे से आ रहे एक अन्य बाइक चालक ने प्रमोद की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रमोद को गंभीर चोटें आईं हैं। साथी शैलू भी घायल हुआ है। टक्कर मारने वाली बाइक पर सवार लोगों ने अपने नाम सुट्टा निवासी लवकुश कुशवाहा व मनोज कुशवाहा बताए। पकड़े जाने पर आरोपियों ने घायल का इलाज कराने की बात कही। इसके बाद जब घायल प्रमोद और शैलू को एंबुलेंस की मदद से मऊरानीपुर अस्पताल पहुंचाया गया, तो वहां मौका पाकर दोनों आरोपी धक्का देकर भाग निकले। पुलिस ने बाइक सवारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed