फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   youth injured by train during saving woman life in jhansi

झांसी: महिला रेल यात्री की जान बचाने के दौरान युवक घायल

Wed, 16 Feb 2022 01:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 16 Feb 2022 01:39 PM IST
सार

झांसी में एक ट्रेन हादसे में युवक घायल हो गया। महिला को बचाने के चक्कर में वह हादसे की चपेट में आया। उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया है।

विज्ञापन
youth injured by train during saving woman life in jhansi
झांसी ट्रेन हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

झांसी में एक ट्रेन हादसे में एक युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि महिला यात्री की जान बचाने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रवाना किया गया है। जानकारी के अनुसार, समता एक्सप्रेस के एस-7 कोच में मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद आफताब (26) सवार था। इस कोच में कुछ महिलाएं भी यात्रा कर रहीं थीं, जबकि उनका रिजर्वेशन एस-9 में था।

विज्ञापन


ग्वालियर स्टेशन पर एस-7 से उतरकर महिलाएं कोच बदलने लगीं। इसी दौरान ट्रेन चलने लग पड़ी। यात्री बबीता चलती ट्रेन में ही चढ़ने लगी। यह देखकर मोहम्मद आफताब को लगा कि कहीं महिला गेट से नीचे न गिर जाए। उसको बचाने के लिए वो पीछे से चलती ट्रेन में महिला को कोच के अंदर जाने के लिए मदद करने लगा। 
विज्ञापन


इस दौरान आफताब का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच वाली जगह में आ गया। इससे उसका पेट रगड़ गया और खून निकलने लगा। मौके पर आए जीआरपी के जवानों ने ट्रेन में सवार यात्रियों से चेन पुलिंग करने को कहा। तब कहीं जाकर ट्रेन रुकी और युवक को बाहर निकाला गया। उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। इस घटनाक्रम से गाड़ी करीब 20 मिनट तक रुकने के बाद रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed