{"_id":"6a399b0283684a82590a6ca2","slug":"youth-in-critical-condition-after-consuming-a-toxic-substance-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-8610-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: विषाक्त के सेवन से युवक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: विषाक्त के सेवन से युवक की हालत गंभीर
विज्ञापन
मोंठ। ग्राम टोड़ी निवासी 22 वर्षीय गजेंद्र पुत्र कल्याण ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल मोंठ के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
अस्पताल में तैनात डॉ. सलिल सोनी ने बताया कि युवक ने किसी अज्ञात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसके कारण उसकी स्थिति बिगड़ गई थी। चिकित्सकों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। युवक द्वारा विषाक्त पदार्थ के सेवन करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। संवाद